छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : एक साल से सामुदायिक भवन निर्माण अधूरा

राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा और मेढ़ा में स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक मद से स्वीकृत सामुदायिक भवन का निर्माण नींव स्तर पर छोड़कर पिछले एक वर्ष से अधूरा पाया गया। जिसे समय-सीमा में पूर्ण नहीं करने पर नियमानुसार वसूली की कार्यवाही कराने का निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिया गया। ग्राम मुरमुंदा एवं मेढ़ा में गंदगी के संबंध में विकासखंड समन्वयक-स्वच्छ भारत मिशन को नोटिस जारी किया गया और ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को भी साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। सीईओ सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दुर्गेश विश्वकर्मा के निर्मित आवास का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास की 3 किस्तों का भुगतान कर दिया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने निर्माणाधीन आवास में प्लास्टर पूर्ण कराए जाने के लिए सीईओ जनपद पंचायत एवं विकासखंंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम मुरमुंदा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित रोहित निषाद के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास में प्लास्टर का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम मेढ़ा के रामलाल गोंड़ एवं नंदकुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि भुगतान कर दिया गया है किन्तु निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को दिए। आंगनबाड़ी में योजना की विस्तार से जानकारी ली सीईओ सिंह ने ग्राम मुरमुंदा में अब्दुल हमीद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घर को देखा और इसकी सराहना की। ग्राम मुरमुंदा में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत स्कूल में बनाए सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच को दिए। सीईओ जिला पंचायत ने महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम मुरमुंदा एवं मेढ़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भरे गए फार्म का अवलोकन किया गया।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

2 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

2 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

2 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

2 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

3 hours ago