राजनांदगांव : एमसीसीयू में ओपीडी पर्ची, दवा काउंटर की सुविधा…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल परिसर में संचालित 100 बेड मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट (एमसीसीयू) में ओपीडी पर्ची बनाने के साथ दवा काउंटर की सुविधा दी गई है। इससे गर्भवतियों और बच्चों का इलाज कराने पहुंचे परिजनों को इस भवन से जिला अस्पताल के पुराने भवन में मौजूद ओपीडी और दवा काउंटर तक बार-बार नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों और परिजनों को दौड़-भाग करने से राहत मिलेगी। अब एक भवन और एक छत के नीचे दोनों सुविधा रहेगी। ओपीडी पंजीयन काउंटर में एक स्टाफ और दवा काउंटर में फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है।

पहले पुराने भवन की ओपीडी पर्ची काउंटर में लगी लंबी कतार में ओपीडी पर्ची बनानी पड़ती थी। फिर गर्भवतियों एवं बच्चों को मातृ-शिशु केन्द्र में लेकर जाना पड़ता था। अब सीधे मातृ-शिशु अस्पताल में ओपीडी पर्ची बना कर वहीं जांच एवं इलाज कराने के बाद उसी भवन के नए दवा काउंटर में दवाएं मिलेगी। मरीजों और परिजनों को दवा लेने पुराने भवन के दवा काउंटर में नहीं जाना पड़ेगा। गर्भवतियों और बच्चों का इलाज कराने पहुंचे परिजनों की समस्या को देख जिला अस्पताल प्रबंधन ने मातृ-शिशु अस्पताल में दवा काउंटर खोला है।

गर्भवती व मरीजों को दवा लेने दूर नहीं जाना होगा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अब यहां आने वाले बीमार बच्चों, गर्भवतियों और प्रसूताओं को दवा लेने पुराने अस्पताल भवन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले मरीजों को ओपीडी के बाद दवा लेने पुराने भवन तक जाना पड़ता था, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ जाती थी। कई बार दूरी और देरी के कारण मरीज दवा नहीं ले पाते थे। शिकायतों को देखते हुए प्रबंधन ने यह अहम निर्णय लिया, जिससे अब मरीजों को एक स्थान पर सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

2 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

3 hours ago