छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिये महापौर ने राशि आबंटित करने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राजनांदगांव। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम की वर्तमान आर्थिक स्थिति के आधार पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं लंबित देयक के भुगतान हेतु 9 करोड 40 लाख रूपये आबंटित करने मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने महापौर निधि एवं पार्षद निधि आबंटित करने की भी मांग की है।
महापौर देशमुख ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नही हो पा रही है, जिसके कारण निगम की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ नहीं है। राशि के आभाव में निकाय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 3 माह का वेतन भुगातन लंबित है, जिस कारण से कर्मचारियों मंे आक्रोष व्याप्त है। दीपावली त्यौहार में भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है, तथा पार्षदों का मानदेय 9 माह से अप्राप्त है।
महापौर देशमुख ने पत्र में उल्लेख किया है कि निगम की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर माह अगस्त से अक्टूबर 2024 तक नियमित अधिकारी कर्मचारी के लिये 5 करोड 18 लाख 12 हजार रूपये तथा प्लेसमेंट कर्मचारी के लिये 3 करोड 39 लाख 8 हजार रूपये एवं पार्षदगणों का मानदेय 82 लाख 80 हजार रूपये कुल 9 करोड 40 लाख रूपये अंतर की राशि अनटाईटड फेड से आबंटित करने माननीय मुख्यमंत्री जी को अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।
इसके अलावा महापौर देशमुख ने महापौर निधि एवं पार्षद निधि आबंटित करने भी पत्र प्रेषित किया है, पत्र में उन्होने लिखा है कि महापौर एवं पार्षदों को अपने अपने वार्डो में विकास कार्य कराने प्रतिवर्ष महापौर एवं पार्षद निधि आबंटित किया जाता है, किन्तु इस वर्ष निधि प्राप्त नही हुई है, जिससे वार्डो में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा है कि आगामी निकाय चुनाव के पूर्व वार्डो के शेष कार्य पूर्ण कराना है, निधि के अभाव में छोटे छोटे कार्य नहीं हो पा रहे है, जिसे ध्यान में रखकर महापौर एवं पार्षद निधि आबंटित करने भी उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

13 minutes ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

26 minutes ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

34 minutes ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

2 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

2 hours ago