छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कर्म कभी किसी को नहीं छोड़ता -शास्त्री ईश्वरचंद जी

गायत्री शक्तिपीठ में श्रीमद् देवी भागवत कथा

राजनांदगांव। माहेश्वरी समाज द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पीठ से शास्त्री ईश्वर चंद जी ने कहा कि कर्म गतिशील होता है। कर्म की एक गति होती है और कर्म किसी को भी नहीं छोड़ता। शरीर धारण करते ही आप गुणों से बंध जाते हैं। संसार में सब कुछ जगदंबा ने बनाया है। देव भी गुणों से बंधे हैं। पहले प्रारब्ध आता है और पीछे शरीर आता है। शरीर को धारण करते ही आप सुख दुख से बंध जाते हैं। यह सुख दुख आपके कर्मों के आधार पर होता है।
शास्त्री ईश्वर चंद जी व्यास ने कहा कि कबीर दास जी एक अवतार हैं। वह पहले अवतार हैं। दूसरे अवतार स्वामी रामदास जी और तीसरे अवतार रामकृष्ण परमहंस देव तथा चौथे अवतार श्री राम शर्मा आचार्य हैं। उन्होंने कहा कि हम कर्म करने में स्वतंत्र हैं किंतु कर्म के साथ आज्ञा भी जरूर होती है। वेदों में भी हमें आज्ञा के अनुसार कर्म करने को कहा गया है। वेदों ने हमें आज्ञा दी है कि माता- पिता देव के समान हैं किंतु हम माता-पिता को देव का स्थान नहीं देते। उनकी आज्ञा का पालन नहीं करते हैं। वेदों ने हमें कहा है कि धर्म के अनुसार कार्य करो किंतु हम धर्म के अनुसार कार्य नहीं करते। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मनमाना कर्म किया है वह दुखी होता है।
शास्त्री जी ने कहा कि कोई किसी को दुखी नहीं करता और कोई किसी को सुखी नहीं करता। मनुष्य अपने कर्म से दुखी और सुखी होता है ,लेनदेन के आधार पर आप संसार में आए हैं जिसका लिया है उसे चुकाना ही होता है। प्रारब्ध को हम भोगते हैं। मनुष्य कामी, क्रोधी, राग- द्वेष वाला होता है। मनुष्य को धर्म करने के लिए कहना पड़ता है किंतु अधर्म करने के लिए कुछ भी नहीं कहना पड़ता। सबके मन में कहीं ना कहीं अहंकार होता है, जिसकी वजह से राग- द्वेष बढ़ता है। राग- द्वेष हुआ तो स्वार्थ बढ़ता है। शास्त्री जी ने कहा कि राग वह होता है जिसे हम जानते हैं कि उसका त्याग करना चाहिए किंतु हम उसका त्याग नहीं कर पाते और द्वेष वह है जिसे हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए जो स्वीकार करने योग्य नहीं है, उसे हम स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अभिमान के कारण उसे स्वीकार नहीं कर पाते।राग- द्वेष का जो त्याग कर देता है, वह सन्यासी हो जाता है और वह सुखी हो जाता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago