राजनांदगांव : कलेक्टर ने कन्हारपुरी में सीमांकन कार्य का लिया जायजा…राजनांदगांव : कलेक्टर ने कन्हारपुरी में सीमांकन कार्य का लिया जायजा…

राजनांदगांव , गुरुवार दोपहर की गर्मी के बीच राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कन्हारपुरी के खेतों में पहुंचकर चल रहे सीमांकन कार्य का कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर के सतत निरीक्षण से जिले में पिछले एक सप्ताह में 150 सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

कलेक्टर ने सीमांकन कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण 30 अप्रैल तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीमांकन कार्य को सुबह या शाम के समय करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से आवेदन की स्थिति, जमीन का रकबा और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नए और पुराने सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवादित प्रकरणों का सीमांकन कर रिपोर्ट तहसीलदार को प्रस्तुत करें, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अवैध मांग या प्रलोभन की तत्काल शिकायत करें उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा अवैध मांग या प्रलोभन की स्थिति में तत्काल शिकायत कर सकते हैं, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के एक प्रकरण में संबंधित किसान को 15 दिवस के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कन्हारपुरी के किसान वीरेंद्र चंद्राकर ने कहा कि उनके 2 एकड़ 50 डिसमिल जमीन का सीमांकन किया गया है। उन्होंने सीमांकन के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था। आज सीमांकन किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *