राजनांदगांव : कलेक्टर ने डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ अंचल क्षेत्र ग्राम लाल बहादुर नगर, बोरतलाब, बागरेकसा, रानीगंज तथा पनियाजोब एवं ढारा जलाशय का किया निरीक्षण

– शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
– नये तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए किया स्थल निरीक्षण
– सहकारी समिति में किसानों से खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में ली जानकारी
– मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा
– उच्चतर माध्यमिक शाला बागरेकसा में बच्चों से पढ़ाई की गुणवत्ता के संबंध में ली जानकारी
– वन विभाग द्वारा ग्राम बागरेकसा में किए गए पौधरोपण कार्य का किया निरीक्षण

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ अंचल क्षेत्र ग्राम लाल बहादुर नगर, बोरतलाब, बागरेकसा, रानीगंज तथा पनियाजोब एवं ढारा जलाशय का निरीक्षण किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने लाल बहादुर नगर में सीएमओ एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नये तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति में किसानों से खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पहले से ही पर्याप्त खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहां मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से डायरिया, सर्दी, खांसी, बुखार, टाईफाईड सहित अन्य मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चिकित्सालयों में साफ-सफाई, पेयजल एवं मरीजों को मिलने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने मरीजों से चर्चा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।


कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने ग्राम बोरतलाब में सहकारी समिति में किसानों से खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उच्चतर माध्यमिक शाला बागरेकसा का निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों से पढ़ाई की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने वन विभाग द्वारा ग्राम बागरेकसा में किए गए पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम रानीगंज में पौधरोपण किया तथा पनियाजोब डेम एवं ढारा जलाशय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, एसडीओ वन विभाग पूर्णिमा राजपूत, जनपद पंचायत सीईओ भगवती साहू सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

7 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

8 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

8 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

8 hours ago