राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी राजनांदगांव के माध्यम से 37 हितग्राहियों को सोलार इंस्टॉलेशन एवं इलेक्ट्रिशियन कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत 11 हितग्राहियों को प्रिमियम सोलार प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद में सोलार इंस्टॉलेशन पद तथा 15 हितग्राहियों को यजाकी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड अहमदाबाद में ऑपरेटर (इलेक्ट्रिशियन) पद हेतु नियोजित किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कम्पनियों द्वारा हितग्राहियों को जारी ऑफर लेटर का वितरण किया गया। कलेक्टर ने हितग्राहियों को कौशल उन्नयन के अलावा कार्य अनुभव के माध्यम से अपने कौशल को और अधिक निखारने की बात कही तथा हितग्राहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…