अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों ने साल भर पहले लगभग 20 लाख रुपए का धान खरीदने के बावजूद आज तक राशि का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए भुगतान कराने के संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, मोहला मानपुर चौकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर के अगुवाई में गबन का अपराध दर्ज कराने कलेक्टर के नाम एडीएम जीआर मरकाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।
पुलिस अधीक्षक तथा एडीएम मरकाम को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित किसान ताराचंद साहू निवासी ग्राम पंडरीतराई, सुशील कुमार देवनारायण तथा सुहागा बाई निवासी ग्राम संबलपुर ने लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी लाल खंडेलवाल के पास जून 2025 में धान की बिक्री की थी, जिसकी राशि 8 लाख 69 हजार 4 00 रुपए है।
किसानों का कहना है कि मुरारी खंडेलवाल के पास मंडी लाइसेंस होने के कारण उन्होंने उसके पास धान की फसल बेची थी। लगभग साल भर का समय बीत रहा है, खंडेलवाल ने उनके साथ छल करते हुए उन्हें बेचे गए धान की राशि का भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें आर्थिक शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…