राजनांदगांव : कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का किया गया भुगतान
– छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
राजनांदगांव । कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में खरीफ वर्ष 2025 में समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों और उन्नतशील कृषकों को शॉल-श्रीफल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जोशिलमती के कृषक यादव राम साहू ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा किया और उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम केशाल के कृषक उमाशंकर चंद्रवंशी ने जैविक खेती के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। साथ ही कृषक उन्नति योजना अंतर्गत ग्राम बापूटोला के कृषक कलीराम धनकर को 785720 रूपए का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जिला पंचायत सदस्य बिरम बाई मंडावी एवं गोपाल सिंह भुआर्य, सभापति उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य उभे राम मंडावी, रेखाबाई गन्धर्व, चुनिया बाई कंवर, सुनीता सेवता, राधिका बाई चंद्रवंशी, भान बाई मंडावी, लक्ष्मी बाई मंडावी, भारती देवांगन, खिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया होरीलाल साहू, सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे, तहसीलदार आकांक्षा साहू, प्रबंधक जिला सहकारी केद्रीय बैंक के शाखा छुरिया एवं गेंदाटोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीपी सहाडे, समिति प्रबंधक, कृषि सखी, किसान संगवारी, विभागीय कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।


राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…