राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी गई है। सलाह में किसानों से कहा गया कि खरीफ में जिन फसलों की बुवाई करनी हो उनकी उन्नतशील जातियों के बीज जैसे- धान (इंद्रावती धान, एमटीयू-1153, विक्रम टीसीआर, छत्तीसगढ़ धान 1919 इत्यादि), सोयाबीन (आरएससी -10-46, आरएससी-11-15, आरएससी -11-07 इत्यादि), अरहर (छत्तीसगढ़ अरहर-1, छत्तीसगढ़ अरहर-2, राजीवलोचन इत्यादि), मक्का (पूसा हाईब्रिड-1, विवेक मक्का संकर-51, सीजी अगेती संकर मक्का-1 इत्यादि) एवं मूंग (पीकेवीएकेएम-4, मालवीय ज्योति, शिखा इत्यादि) की व्यवस्था जरूर कर लें। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना हैं। किसान धान फसल की बुवाई का कार्य करें एवं मौसम साफ रहने पर ही निंदानाशक का छिड़काव करें ।
धान हेतु बीज दर- कतार बोनी – 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तैयार समतल खेत में टैक्टर चलित सीड ड्रिल, झुका हुआ प्लेट प्लांटर, इंदिरा सीड ड्रिल, नारी हल, भोरमदेव या देशी हल के पीछे 20 सेमी की दूरी पर कतारों में बीज बोए। बीज की गहराई 3-4 सेमी से अधिक न हो। बुवाई के पूर्व सीड ड्रिल को बीज की अनुशंसित मात्रा के लिए समायोजित व अंशाकित करके ही बोए , थरहा डालने या बुवाई से पूर्व स्वयं उपचारित बीजों को 17 प्रतिशत नमक के घोल से बीज शुद्धिकरण करें। प्रमाणिक या आधार श्रेणी के बीजों को एजोस्पाइरिलम तथा पीएसबी कल्चर 5-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर बुवाई करें। धान के बुवाई कतार में करने पर संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु नमी की उपस्थिति में धान की बुवाई के 0-3 दिनों के अंदर 25 किलोग्राम रेत में मिलाकर 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। शीघ्र व मध्यम अवधि की धान किस्मों को कतार बोनी करें, जिसमें बियासी की आवश्यकता नहीं होती एवं धान 10-15 दिन पहले पक जाती हैं। धान की रोपाई वाले कुल क्षेत्र के लगभग 1/10 भाग में नर्सरी तैयार करें। इसके लिए मोटा धान वाली किस्मों की मात्रा 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, पतला धान की किस्मों की मात्रा 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा संकर किस्म की मात्रा 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बीज डालें।
सोयाबीन सीधी बुवाई एवं कतार बोनी अवस्था-बीज दर- 65-75 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की हमेशा पंक्तियों में 45 सेमी की दूरी पर बोना चाहिए। पौधे से पौधे का अन्तर 7-10 सेमी रखना चाहिए। बीजोपचार राइजोबियम कल्चर 5 ग्राम एवं पीएसबी 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-25 किलोग्राम नत्रजन, स्फुर 60-80 किलोग्राम एवं पोटाश 30-40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।
अरहर- सीधी बुवाई एवं कतार बोनी अवस्था- बीज दर- 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर शीघ्र पकने वाली किस्मों में कतारों की दूरी 60 सेमी व पौधे की दूरी 15 सेमी की रखी जाती है। तदनुसार मध्यम अवधि वाली फसल को 90 सेमी व 20 सेमी की दूरी लगाया जाता है। बीजोपचार राइजोबियम कल्चर 5 ग्राम एवं पीएसबी 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-25 किलोग्राम नत्रजन, 45-50 किलोग्राम स्फूर एवं 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।
मूंगफली – बीज दर -120-140 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से, कतार से कतार की दूरी 30-40 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 8-10 सेमी पर बुवाई करें। बीजोपचार ट्राइकोडर्मा 5-10 ग्राम, राइजोबियम कल्चर 5-10 ग्राम एवं पीएसबी 5-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-30 किलोग्राम नत्रजन, 50-60 किलोग्राम स्फूर एवं 20-25 किलोगा्रम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।
मक्का-संकर जातिया 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर संकुल 20-25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर कतार से कतार की दूरी 60-75 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी होनी चाहिए। मध्यम एवं देर से पकने वाली किस्मों को 75325 सेमी कतार से कतार व पौधे से पौधे के अंतरण में लगाना चाहिए। उर्वरक की मात्रा 80-120 किलोग्राम नत्रजन, 50-75 किलोग्राम स्फूर एवं 30-50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…