छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र में गोंद उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में प्राकृतिक रॉल व गोंद का संग्रहण, प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन पर नेटवर्क परियोजना अंतर्गत गोंद उत्पादन तकनीकी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के परियोजना प्रभारी डॉ. प्रतिभा कटियार ने गोंद को हार्वेस्ट कर सुरक्षित और प्रसंस्कृत करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले में बबूल के पेड़ बहुतायत मात्रा में रॉल व गोंद पाया जाता रहा है। इसके साथ ही बबूल, पलाश, झिंगम, कराया, धावड़ा के पेड़ों से गोंद निकालने, पेड़ों की न्यूनतम ऊंचाई पर प्रचुर मात्रा में गोंद मिलने के स्थान सहित अन्य जानकारी दी गई। डॉ. पीएस पीसलकर ने कृषि उत्पाद के पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रशिक्षण में प्रदेश के जिलों में गोंद उत्पादन व प्रसंस्करण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने गोंद उत्पादन की संभावनाओं, उपयोग तथा उसके प्रसंस्करण से आय में वृद्धि के तरीकों व खाद्य पदार्थ, औषधि के रूप में, कास्मेटिक के निर्माण में रॉल व गोंद के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. नूतन रामटेके, अंजली घृतलहरे, मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, जितेन्द्र कुमार मेश्राम, मंजूलता मेरावी व जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

3 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

8 minutes ago
CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के…

13 minutes ago
CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश …

CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल…

18 minutes ago
रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…

1 hour ago
CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

2 hours ago