छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुंज विहार कॉलोनी में वर्ष 2022-23 में विकसित किए गए कृष्ण कुंज की हालत बदहाल हो चुकी है। करीब 15 लाख रुपए की लागत से लगभग दो एकड़ (0.820 हेक्टेयर) क्षेत्र में तैयार किए गए इस परिसर में 500 मिश्रित प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में इनमें से महज 20 फीसदी पौधे ही जीवित बचे हैं।

कृष्ण कुंज के शुभारंभ के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया था, लेकिन अधिकांश पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए। परिसर में सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह बिखरी पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधों को नियमित पानी नहीं मिलने के कारण अधिकांश पौधे नष्ट हो गए।

परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए पौधे भी अब नजर नहीं आते। मौके पर केवल कुछ बड़े पेड़ ही दिखाई देते हैं, जबकि अधिकांश स्थान खाली पड़े हैं। इससे पौधरोपण अभियान और उसकी निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं पौधा रोपा था। लापरवाही की वजह अब ट्री गार्ड और तख्ती ही नजर आ रही है। मौके से पौधा ही गायब है।

ओपन जिम बना शोपीस उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यहां ओपन जिम भी स्थापित किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश उपकरण टूट-फूट का शिकार हो चुके हैं। कई उपकरण उपयोग लायक नहीं बचे हैं, जिससे लोगों ने यहां आना भी कम कर दिया है।

जहां पौधे मर गए वहां बारिश में रिप्लेस किया जाएगा दो साल पहले ही नगर निगम को वन विभाग से कृष्ण कुंज को हैंडओवर किया गया है। कुछ माह पहले सर्वे कराया गया था जिसमें काफी मात्रा में पौधे जीवित थे। जो पौधे मृतप्राय हो गए हैं, आने वाले वर्षा ऋतु में उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

20 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

24 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

45 minutes ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

53 minutes ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

1 hour ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है -…

1 hour ago