छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम की तैयारी

– कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित होने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर उपचार कराने की अपील की
– शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव व एम्स में की जा रही कोविड-19 संक्रमण की सैंपलिंग एवं जांच

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने प्रदेश में मिल रहे कोविड-19 केस के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग को कोविड से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी करने तथा पूर्ण तैयारी के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित होने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर उपचार कराने तथा संभावित संक्रमण की जांच शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव व एम्स में कराने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि कोविड-19 प्रबंधन हेतु आवश्यक दवाईयां, ऑक्सीजन कनेक्टर, ऑक्सीजन सिलिण्डर तथा आईसोलेशन वार्ड तथा जांच हेतु आवश्यक सामग्री की समीक्षा की गई है। साथ ही राज्य से कोविड-19 जांच एवं प्रबंधन हेतु समन्वय स्थापित किया गया है। जिले के चिकित्सा अधिकारियों की कोविड-19 की जांच एवं प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सैंपलिंग एवं जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी गई। सर्दी,खांसी,बुखार वाले व्यक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित वाले कोमार्बिड व्यक्ति मास्क का उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़ वाले जगह से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीज पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाये रखें। हैंडवाश तथा पूर्व में प्रचलित प्रोटोकाल का पालन करें एवं घबराये नहीं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

3 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

3 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

3 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago