राजनांदगांव : गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों ने वीर सैनिकों को भेजे रक्षासूत्र

राजनांदगांव। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) के देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों ने सरहद की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को अपने हाथों से रक्षासूत्र बनाकर भेजा।
इस अवसर पर शाला में राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा सातवीं की छात्रा खुशी सोनकर ने राखी बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ी, पत्ती और चावल के रंगीन दानों का प्रयोग किया जो बहुत आकर्षक लग रहा था। कक्षा छठवीं की साक्षी साहू ने रंगीन पेपर को काटकर सुंदर ढंग से चिपकाकर राखी बनाई। प्रायमरी के छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई राखी भी सराहनीय थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 03-632x1024.jpg

राखी बनाने में बालिकाओं के साथ-साथ बालक वर्ग का भी विशेष उत्साह नजर आया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की कला को निखारने के लिए किया गया था।
प्री-प्रायमरी के नवनिहाल बालिकाओं ने सहपाठी बालकों के माथे में तिलक लगाकर कलाई में राखी बाँधी और मुँह मीठा करवाया। शाला के प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव एवं उपप्राचार्य तामेश्वरी साहू एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की कला और रूचि देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाई-बहन का प्रेम रक्षाबंधन की बधाई दी।
गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, सचिव गगन लड्ढा एवं सभी पदाधिकारियों ने राखी बनाओं प्रतियोगिता मंे विजेता बच्चों को बधाई दी।

kgnews

Recent Posts

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर  सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …

20 minutes ago
बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…

46 minutes ago
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नमामि गंगे मिशन की बड़ी चुनौती, विकास कार्यों के बीच समय पर पूरा करना लक्ष्य

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नमामि गंगे मिशन की बड़ी चुनौती, विकास कार्यों के बीच समय पर पूरा करना लक्ष्य

उज्जैन तीन साल की लंबी प्रतीक्षा और कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार शिप्रा नदी को…

52 minutes ago
NITI Aayog रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, MP में 10 साल में 33 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा प्राइमरी स्कूल

NITI Aayog रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, MP में 10 साल में 33 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा प्राइमरी स्कूल

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को लेकर एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है।…

56 minutes ago
10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…

2 hours ago