छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ग्राम आतरगांव में बाइक खरीदने नकद 1 लाख 80 हजार चोरी

राजनांदगांव | ग्राम आतरगांव डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान अमर सिंह कंवर पिता माखन लाल कंवर के घर चोरी हो गई। यह घटना 6 अप्रैल की दोपहर 12 से चार बजे के बीच की है।

अमर सिंह का पूरा परिवार अपने निवास में ताला लगा कर मां शीतला मंदिर में ज्योति ज्वारा विसर्जन देखने के चले गए थे। शाम 5 बजे लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। टेबल के दराज का भी ताला टूटा था। अज्ञात चोर ने घर में रखी नकद 1 लाख 80 हजार को चोरी कर ली थी। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस टीम ने दूसरे दिन मौके पर जाकर जांच की। एक आरोपी को शक के आधार पर थाना लाकर पूछताछ की नाबालिग आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। नई बाइक खरीदने के लिए उसने चोरी की थी। नाबालिग आरोपी को बाइक खरीदने का जुनून था। वह चोरी के पैसे से एक नई बाइक खरीदना चाहता था। इसी चक्कर में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ 95 हजार रुपए को खाने-पीने में खर्च कर दिया है। आरोपी ने शेष राशि 85 हजार को अपने घर के मकान पर रखा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

5 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

5 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

7 hours ago