राजनांदगांव : ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही

गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे स्थानों एवं घुमंतू पशुओं को रखने से हुई अव्यवस्था
– गौवंशों का गौशालाओं में किया जा रहा विस्थापन


राजनांदगांव, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए ग्राम के गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही थी। गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे स्थानों एवं घुमंतू पशुओं को रख दिया गया था। विगत दिनों जिले में लगातार बारिश के चलते गौठान में 4 पशु निमोनिया से पीडि़त हो गए और अचानक उनकी मृत्यु हो गई। पशुधन विभाग के माध्यम से शेष गौवंशों का उचित उपचार किया गया।


जिला प्रशासन द्वारा गौवंशों के संरक्षण के लिए यशोदा गौशाला सुकुलदैहान, श्री कृष्ण गौशाला डोंगरगढ़, गौशाला पिंजरापोल, बजरंग दल द्वारा संचालित गौशाला, मां बंजारी गौशाला बरगाही में विस्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के सहयोग से काऊ कैचर के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यशोदा गौशाला सुकुलदैहान में 28, गौशाला पिंजरापोल में 10 एवं बजरंग दल द्वारा संचालित गौशाला में 5 गौवंशों को विस्थापित किया गया है। शेष गौवंशों के विस्थापन की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे गौवंश, जिनमें टैग लगा हुआ है और उन्हें खुले में छोड़ दिया गया है। ऐसे पशुमालिकों के विरूद्ध दंडात्मक एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

7 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

8 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

8 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

8 hours ago