छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के मुख्य चौक और गौठान के पास नाली का निर्माण अधूरा छोड़कर खुला छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो इस नाली का काम पूरा कराया जा रहा है और न ही इस गड्ढे को पटाया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में दुर्घटना का साया मंडरा रहा है।

यह अधूरा निर्माण गांव के मुख्य मार्ग और गौठान के ठीक पास है। मुख्य रास्ता होने के कारण यहां दिन-रात लोगों और मवेशियों की आवाजाही लगी रहती है। नाली अधूरी होने के कारण गड्ढे में गंदा पानी लगातार जमा हो रहा है। इसके कारण बदबू तो फैल ही रही है। मच्छर पनपने से गांव में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने सरपंच को इस समस्या से अवगत कराया और काम पूरा कराने की मांग की। कई बार सरपंच से अधूरा निर्माण पूरा करने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बारिश में गंदा पानी भर रहा है और बच्चों के गिरने का डर लगा रहता है।

अधूरी नाली का सरिया हटाया जाएगा: सरपंच सरपंच अजीत महिपाल ने कहा कि योजना में बदलाव के कारण विलंब हुआ है। बारिश में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अधूरी नाली में लगा सरिया को हटाया जाएगा। सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

31 minutes ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

38 minutes ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

41 minutes ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

42 minutes ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

2 hours ago
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

2 hours ago