छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छुरिया के मां दंतेश्वरी पहाड़ी पर दिखी ब्लैक पैंथर, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

राजनांदगांव | मां दंतेश्वरी मंदिर छुरिया नगर पंचायत के आसपास पहाड़ी पर ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ) नजर आया है। काले तेंदुए की मौजूदगी से मां दंतेश्वरी मंदिर को बंद कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी इलाके में काले तेंदुए की मूवमेंट से इनकार कर रहे हैं। इधर, काले तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

दरअसल, छुरिया नगर पंचायत के मां दंतेश्वरी मंदिर के आसपास पिछले कई दिनों से तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र में घूमता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ रोजाना शाम करीब 5 बजे मुख्य सड़क के पास की चट्टानों पर आराम करता दिखाई देता है।

जिस पहाड़ी पर तेंदुए दिखा है वहां नीचे रिहायशी इलाका है। तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां काले तेंदुए के कोई निशान नहीं मिले। विभाग ने इलाके में काले तेंदुए की मौजूदगी से इनकार किया है। हालांकि, इलाके में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

काला तेंदुआ अपनी खाल में मेलेनिन की अधिक मात्रा के कारण पूरी तरह काला दिखता है। करीब से देखने पर इस पर सामान्य तेंदुए जैसे चित्तीदार पैटर्न भी नजर आते हैं। भारत में इस प्रजाति को मुख्य रूप से कर्नाटक के काबिनी वन क्षेत्र में देखा जाता है।

सोशल मीडिया पर काले तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे अशुभ संकेत मान रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों में भय और आक्रोश बढ़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

5 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

10 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

12 minutes ago
CG : रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश…

CG : रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश…

रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां रायपुर । रक्षाबंधन…

14 minutes ago
CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हेडमास्टर की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल…

19 minutes ago
CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका…

22 minutes ago