राजनांदगांव : जनगणना 2027 की तैयारी के लिए तकनीकी सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण …
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में जनगणना 2027 की तैयारी के अंतर्गत तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में तकनीकी सहायकों को जनगणना 2027 के लिए आवश्यक सभी तकनीकी प्रक्रियाओं, डिजिटल मॉड्यूल, डेटा प्रविष्टि, सत्यापन पद्धति तथा फील्ड में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अपर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश की योजना निर्माण प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए सभी तकनीकी सहायकों को यह कार्य अत्यंत गंभीरता और तत्परता से करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को समयबद्ध और सटीक रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। जनगणना के प्रथम चरण के रूप में 1 मई से मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना दल को सही जानकारी प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग दें। प्रशिक्षण का संचालन जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर दीपक ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…