छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से ग्राम रूपाकाठी में जीवन की गुणवत्ता में हुआ सकारात्मक सुधार

– ग्राम के 107 परिवारों तक नल के माध्यम से मिल रहा शुद्ध पेयजल
– जल जीवन मिशन ने ग्राम रूपाकाठी में पेयजल सुविधा के साथ सामाजिक और आर्थिक बदलाव की रखी नींव
राजनांदगांव । जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रूपाकाठी में ग्रामीणों के लिए सुरक्षित एवं नियमित पेयजल की उपलब्धता एक गंभीर चुनौती थी। ग्रामीणों को अपनी दैनिक जल आवश्यकताओं के लिए हैंडपंप, कुओं तथा सीमित जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। साथ ही ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की उपलब्धता के लिए बहुत परेशानी होती थी। कई बार जल स्रोतों के सूख जाने से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ता था। जिससे न केवल समय और श्रम की हानि होती थी, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। जिसके दृष्टिगत भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम रूपाकाठी को शामिल किया गया। योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को घर पर ही नल के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना था। मिशन अंतर्गत ग्राम में जल आपूर्ति व्यवस्था का समग्र एवं सुनियोजित विकास किया गया। तकनीकी मानकों के अनुरूप सुरक्षित जल स्रोत का चयन कर जल संरचना तथा वितरण प्रणाली का निर्माण कराया गया। जिससे जल की गुणवत्ता और निरंतरता सुनिश्चित की जा सके। पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करते हुए ग्राम के कुल 107 परिवारों को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। जिससे योजना न केवल समयबद्ध रूप से पूर्ण हुई, बल्कि गुणवत्ता के सभी मानकों का भी पालन किया गया। भविष्य में जल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिरता बनी रहे, इसके लिए ग्रामीणों को जल के समुचित उपयोग, संरक्षण तथा रखरखाव के प्रति जागरूक किया गया। जल जीवन मिशन से ग्राम के सभी 107 परिवारों तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। महिलाओं और बच्चों को पानी लाने की कठिन जिम्मेदारी से राहत मिली है। जिससे उन्हें शिक्षा, घरेलू कार्यों और आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए अधिक समय मिल पा रहा है। स्वच्छ जल की उपलब्धता से जलजनित रोगों में कमी आयी है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है। जल जीवन मिशन ने ग्राम रूपाकाठी में केवल पेयजल सुविधा ही नहीं प्रदान की, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नींव भी रखी है। समय और श्रम की बचत से ग्रामीणों की उत्पादकता बढ़ी है तथा जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार हुआ है।


ग्राम पंचायत की सरपंच पुष्पलता साहू ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन लागू होने से पहले पानी की समस्या रोजमर्रा की चिंता बनी रहती थी। खासकर गर्मी के दिनों में महिलाओं को दूर-दूर तक पानी के लिए जाना पड़ता था। जिससे उनका समय और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते थे। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक नल से जल पहुंचने के बाद गांव की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब प्रत्येक परिवार को अपने घर में ही स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस योजना ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि गांव के लोगों में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई है। महिलाएं अब पेयजल की चिंता से मुक्त होकर अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्यों पर ध्यान दे पा रही हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी स्पष्ट कमी देखने को मिली है। ग्रामवासियों का भी मानना है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मिली यह सुविधा गांव के लिए एक स्थायी उपलब्धि है। नल के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति होने से समय की बचत हो रही है और जीवन पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित हो गया है। सामूहिक सहभागिता और पंचायत के मार्गदर्शन से जल आपूर्ति व्यवस्था का रखरखाव भी सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भी इस सुविधा के निरंतर संचालन की संभावना सुनिश्चित होती है।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

6 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

6 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

6 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

7 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

7 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

7 hours ago