छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से घर में ही नल से स्वच्छ जल मिलने से बदली ग्राम मुरमुंदा की तस्वीर

– हर घर नल से जल मिलने पर ग्रामीण जन-जीवन में आया अभूतपूर्व परिवर्तन

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय राजनांदगांव से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर में ही नल से स्वच्छ जल मिलने से गांव की तस्वीर ही बदल गयी है। लगभग 200 परिवार वाले इस गांव में अब ग्रामीणों को घर पर ही स्वच्छ जल मिलने लगा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल द्वारा स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है। जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल मिलने पर ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
सरपंच कल्पना साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत मोंगरा समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत लगभग 43 एफएचटीसी कनेक्शन कर गांव में नल जल योजना स्थापित की गयी है। जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। स्वच्छ पानी की उपलब्धता से जल जनित बीमारी में कमी आयी है और ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पानी लाने में लगने वाला समय बचाने के कारण ग्रामीण महिलाओं को अन्य कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव में जल संरक्षण और जल के कुशल उपयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम सतत चलाये जा रहे हंै। जिससे पेयजल उपलब्धता की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत 1730 मीटर की डिस्ट्रीब्यूशन एवं 850 मीटर की राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाकर गाव में पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। ग्राम मुरमुंदा हर घर जल घोषित हुआ है। गांव की निवासी शशि शिवारे ने बताया की जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल मिलने से न केवल पानी की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और आर्थिक समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है। उन्होंने जल जीवन मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

29 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

39 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

49 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago