अंबागढ़ चौकी , जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का स्थानांतरण कर उन्हें लूप लाइन में पदस्थ किया गया है। सीईओ भारती चंद्राकर का स्थानांतरण अतिरिक्त प्रबंध संचालक मार्कफेड नवा रायपुर किया गया है। वहीं बलौदाबाजार के अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता जिला पंचायत के नए सीईओ होंगे। इससे पहले विधायक इंद्रशाह मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विधायक का आरोप था कि सीईओ के कार्यकाल में जिले में ठेकेदारी तंत्र को बढ़ावा मिला और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। इन परिस्थितियों के लिए जिले के प्रशासनिक तंत्र को भी जिम्मेदार ठहराया था। शुरुआत तब हुआ जब जिले के सरपंच, जिला पंचायत सीईओ से अपनी मांगो को लेकर मुलाकात करने गए थे, तब सीईओ के द्वारा सरपंचों के मांगों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें अपमानित किया तथा उनसे दुर्व्यवहार किया।
इसके बाद सरपंच ने कलेक्टर कार्यालय का रुख किया जहां कलेक्टर ने मुलाकात का मौका ही नहीं दिया था तब सरपंचों ने 24 जून के अनिवार्य ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया था। वहीं तब से लगातार जिला मुख्यालय में धरना दे रह थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के क्रम में जनसंपर्क…
बस्तर। भानपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को…
रायपुर। बालक आयुष चौहान और पीयूष चौहान निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र, रायपुर 8…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में पुरानी प्रतीक्षा सूची के दुरुपयोग पर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते…
लुधियाना. पंजाब सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया…
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ…