राजनांदगांव , जिला अस्पताल में संचालित 100 बेड मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की एक लिफ्ट की मरम्मत कर शुरू की गई है। वहीं दूसरी लिफ्ट पुरानी होने के कारण इसके कुछ पार्ट्स आने में समय लग रहा है। पार्ट्स आने पर इसकी मरम्मत की जाएगी और इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां एक लिफ्ट शुरू होने से ओटी में सीजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं को चौथे माले तक इसी लिफ्ट से पहुंचाया जा रहा है। लिफ्ट खराब होकर बंद होने के दौरान रैंप पर स्ट्रेचर से उन्हें वहां पहुंचाना पड़ रहा था।
दैनिक भास्कर ने 9 मई को 50 लाख की लिफ्ट सालभर में आठ बार खराब, मरम्मत में फूंके 40 लाख, प्रसूता रैंप के भरोसे इस शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें मरीज, परिजन और स्टाफ की परेशानी को प्रमुख ढंग से उजागर किया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और तत्काल इसका मेंटनेंस कराया गया है।









