राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिला अध्यक्ष नोबल साहू ने एकीकृत नियमावली के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए। जारी सूची के अनुसार ईश्वर साहू (तिलई) को मीडिया प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। परदेशी साहू (भेड़ीकला) को सलाहकार, संदीप साहू (जीवन कॉलोनी) को संरक्षक, वेदप्रकाश साहू (जंगलपुर) को कोषाध्यक्ष तथा दीपक साहू (लखोली) को सचिव एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में मुकेश साहू, अक्षय साहू, महेश्वर साहू, घनश्याम साहू, डोमार साहू, लुमन साहू, मुकेश साहू, केशव साहू, गिरधर साहू एवं कुबेर साहू को सदस्य बनाया गया है। नियुक्ति पत्र में संयोजक को अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी के विस्तार और अन्य पदों पर मनोनयन का अधिकार भी दिया गया है। जिला अध्यक्ष नोबल साहू ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करेगा।
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …
कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…
12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…
31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…