राजनांदगांव । सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर 2025 को सम्पूर्ण भारत में भारतीय सेनाओं के शहीदों के पुण्य स्मरण करने एवं उनके सम्मान में मनाया जाता है। इसके तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में 8 दिसम्बर 2025 को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों एवं जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों की सहायता हेतु ध्वज वितरण कर धनराशि एकत्रित की जाएगी, एकत्रित राशि समामेलित विशेष निधि राज्य सैनिक बोर्ड के कोष में जमा कराई जाएगी। ध्वज का न्यूनतम मूल्य निर्धारित नहीं किया जाता है, परन्तु इस अवसर पर कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से जितना भी चाहे राशि अंशदान दे सकते है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की अंशदान राशि पर आयकर की धारा 80-जी के तहत आयकर में 100 प्रतिशत की छूट है।

भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के…
भोपाल जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित महिला U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम…