छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी राजनांदगांव परिसर में किया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों को रोजगार मेला में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

उप संचालक रोजगार ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत अशरव फाउण्डेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एच आर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा एचआर एक्सीक्यूटिव के 5 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पद, बेबी सीटर के 10 पद (केवल महिला), हाऊस कीपिंग स्टॉफ के 200 पद, एकाउंट एक्सीक्यूटिव के 5 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरूष) एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 25 पद (केवल पुरूष), पीएसआर लाईफ सॉलूशन द्वारा इन्श्योरेंन्स एडवाईजर के 50 पद, एनवीके आईटी सॉलूशन एण्ड सिक्यूरिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेशन के 50 पद एवं हेल्पर के 200 पद, वेदांता स्किल स्कूल लर्ननेट स्किल लिमिटेड द्वारा होटल मैनेजमेंट के 30 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 25 पद एवं फिटर के 20 पद, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा एग्रीकल्चर ऑफिसर के 4 पद (केवल पुरूष), सेल्स ऑफिसर के 20 पद (केवल पुरूष) एवं सेल्स रिप्रेसेंटेटिव के 20 पद (केवल पुरूष), मोना इंटरप्राइजेस द्वारा मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव के 10 पद (केवल पुरूष), ग्लोबल एचआर सॉलूशन एण्ड जॉब कन्सलटेंसी द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 15 पद एवं डिप्टी एडवाईजर के 15 पद पर भर्ती की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

1 hour ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

2 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

2 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

2 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

2 hours ago