छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का किया गया गठन

– पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष 07744299703

राजनांदगांव। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुये पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन तथा संधारण के लिए जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष 07744299703 है। यह प्रकोष्ठ 29 मार्च 2025 से प्रभावी है। नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक ग्रेड-2 गोपीराम साहू  मोबाईल नंबर 9993329160 को बनाया गया है। प्रकोष्ठ में पेयजल समस्या के निराकरण से संबंधित डाक एवं पत्राचार प्रकोष्ठ प्रभारी के नेतृत्व में ओंकार साहू स्थल सहायक द्वारा किया जाएगा। प्रकोष्ठ कार्यालयीन समय में कार्य करेंगे। प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण दर्ज होगा एवं संबंधित सहायक अभियंताओं/उप अभियंताओं को शिकायत से अवगत करायेगें एवं शिकायत की तिथिवार निराकरण संबंधी जानकारी का स्पष्ट उल्लेख  रजिस्टर संधारित किया गया है। जिला स्तर पर खंड कार्यालय राजनांदगांव एवं प्रत्येक उपखंड मुख्यालय तथा विकासखंड स्तर पर समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय में शिकायत पंजी संधारित की जा रही है।
उपखंड स्तर पर भी अधिकारी-कर्मचारी पेयजल प्रकोष्ठ के तहत 15 जून 2025 तक के लिये अपने आबंटित कार्य के अतिरिक्त पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे। उपखंड कार्यालय राजनांदगांव प्रभारी सहायक अभियंता पलक कोठारी का मोबाईल नंबर 8770564659, सहायक अभियंता प्रिया सोनी का मोबाईल नंबर 9993931309 नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के उप अभियंता मोनिका ठाकुर का मोबाईल नंबर 8718964379, उप अभियंता आदित्य नारायण साहू का मोबाईल नंबर 7587143848, डोंगरगांव विकासखंड के उप अभियंता रूखमणी पाटले का मोबाईल नंबर 7240824775, उपखंड कार्यालय डोंगरगढ प्रभारी सहायक अभियंता गिरेन्द्र कुमार साहू का मोबाईल नंबर 6264400712, डोंगरगढ़ विकासखंड के उप अभियंता तारादेवी वैष्णव का मोबाईल नंबर 9806594145, छुरिया विकासखंड के उप अभियंता आरती जैन का मोबाईल नंबर 9827111159 है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…

24 minutes ago
दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…

28 minutes ago
CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…

32 minutes ago
CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…

36 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

42 minutes ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

 उज्जैन  मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…

47 minutes ago