छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में कल आयोजित होगी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा – 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए

– सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के गेट
– समय से पहले पहुंचने की गई अपील
राजनांदगांव । जिले में कल 21 मई 2026 को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा पीपीएचटी (Pre Pharmacy Test) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में कुल 3 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापम द्वारा जारी पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ मान्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बैग, घड़ी सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन एवं बैठने की व्यवस्था पूर्व परीक्षाओं की भांति सुव्यवस्थित तरीके से की जाएगी।
परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक दल एवं एफएसटी टीम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं अनुशासनपूर्वक संपन्न हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे तथा व्यापम के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

27 minutes ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

31 minutes ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

1 hour ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

2 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

2 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

2 hours ago