डोंगरगांव , खुज्जी सब डिविजन बिजली कंपनी की घोर लापरवाही सामने आई है। एक साल से ग्राम करमरी में सार्वजनिक स्थान में 11 केबी लाइन व ट्रांसफार्मर के पास खुला सर्किट छोड़ दिया गया है। जिसमें कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। सार्वजनिक स्थान होने के कारण यहां पर आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। एक ओर इसी स्थान पर गाय-बैल, भैंसों का आना जाना लगा रहता हैं। इनके अलावा छोटे बच्चों को भी खतरा है।
खुले में पावर सर्किट को बिना सुरक्षा के खुले स्थान में छोड़ दिया गया है, यहां पर तार का सुरक्षा घेरे कर देने से आम नागरिकों और छोटे बच्चों तथा पशु को इस पावर सर्किट से जानमाल से बचाया जा सकता है। करमरी के ग्रामीण कई बार सुरक्षा घेरे के लिए बिजली कंपनी को मौखिक और लिखित आवेदन देने के बाद भी नहीं लगाया गया है। सर्किट को खुला छोड़ देने से बारिश के दिनों बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत करमरी और सरपंच संघ के अध्यक्ष दीनदयाल साहू ने बिजली कंपनी के खिलाफ कलेक्टर, सांसद को ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग करेंगे।
इसे लेकर शिकायत के इंतजार में हैं अधिकारी बिजली कंपनी के खुज्जी जेई धनेश्वरी चंद्रवंशी ने कहा कि करमरी से हमारे बिजली कंपनी में इस संबंध में कोई भी लिखित शिकायत ग्रामीणों नहीं आई है, मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, कर्मचारी को भेजकर जानकारी लेती हूं।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…