राजनांदगांव l जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई तेज बारिश के बाद बादल छंट गए हैं। जिले में बीते पांच दिनों से बारिश थमी हुई है। आसमान साफ होने से तेज धूप की स्थिति है। दिन का तापमान भी 35 डिग्री के पार हो गया है। इससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने लगी है।
हालाकि मौसम विभाग ने 15 जुलाई के बाद बारिश में वृद्धि के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बारिश को लेकर सिस्टम मजबूत बना हुआ है। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम ही होगी। इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश में कमी आई है। लेकिन दो द्रोणिका सक्रिय है। इससे 15 जुलाई के बाद बारिश की गतििवधि बढ़ेगी। इधर बारिश पर लगे ब्रेक ने किसानों से लेकर आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि इन दिनों रोपा और बोनी का काम तेजी से जारी है। नदियों में ही जलस्तर बेहतर है।
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे।…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने अधोसंरचना विकास निगम (CIDC) के अंतर्गत आने वाले विघटित परिवहन निगम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वस्त्र एवं परिधान उद्योग को नई…