राजनांदगांव। रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक नीले रंग का ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। चेकिंग निरीक्षक तरुणा साहू और उनकी टीम कर रही थी। बैग संदिग्ध लगने पर तुरंत जांच की गई। बैग खोलने पर उसमें कई जरूरी ओरिजिनल दस्तावेज, किताबें, कुछ कपड़े और एक छात्रा की पहचान से जुड़े कागजात मिले। दस्तावेजों से पता चला कि बैग अंजू यादव नाम की छात्रा का है। वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। बैग में जरूरी दस्तावेज थे। आरपीएफ टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। आधे घंटे में अंजू के दोस्तों ने संपर्क किया। वे स्टेशन पहुंचे और बैग सुरक्षित वापस किया गया।
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…
महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…
महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन 28वें एओएमएसआई…
भोपाल पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) का मजाक उड़ाने को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने…