राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में दिनांक 09/02/2025 को पी.एस.सी. प्रारंभिक परीक्षा 2024 हेतु निःशुल्क टेस्ट का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन तथा रोजगार मार्गदर्शन के संयोजक डा संजय ठिसके के निर्देशन में रोजगार एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि लोक सेवा आयोग यह परीक्षा दिनांक 09 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित कर रही है। संस्था के प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि उक्त मॉक परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों परीक्षा के भय को कम करने और प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक छोटा सा प्रयास है। जिससे विद्यार्थी एवं प्रतिभागी भविष्य में राज्य को बेहतर सेवा प्रदान कर सके। डा संजय ठिसके ने कहा कि समय-समय पर महाविद्यालय के रोजगार मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां कराई जाती रही है। इस टेस्ट में जिले के पी.एस.सी. प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे 68 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने इस टेस्ट को अपनी तैयारी के आंकलन हेतु काफी लाभदायक बताया। रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने बताया कि इस टेस्ट में पी.एस.सी. के पैटर्न के आधार पर कुल 100 प्रश्न पूछे गये थे जिसमें छ.ग. के सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न एवं भारत के सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे गये थे। इस टेस्ट का परिणाम एवं मॉडल उत्तर आज दिनांक 06/02/2025 शाम तक महाविद्यालय के वेबसाइट Web site- www.gdcr.ac.in पर जारी किया जाएगा जिसे परीक्षार्थी देख सकते है। इस टेस्ट में महाविद्यालय के रोजगार एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. डाकेश्वर वर्मा, रागिनी, चिरंजिव पांडेय सहा.प्राध्यापक, ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…