राजनांदगांव l लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के वर्ष 2026-27 के नए सेवा सत्र का शुभारंभ शपथ ग्रहण एवं अध्यक्षीय अवार्ड समारोह के साथ हुआ। एबिस ग्रीन्स में आयोजित समारोह में दीपक जैन अध्यक्ष, अशोक पवार ने सचिव तथा मुकेश शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ अधिकारी एमजेएफ रविंद्र कौर बग्गा ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एमजेएफ परविंदर सिंह बग्गा एवं विशिष्ट अतिथि द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (ई) पीएमजेएफ अनिल अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित समारोह का शुभारंभ संस्थापक के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वज वंदना के साथ हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष पीएमजेएफ अमित खण्डेलवाल ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में क्लब को इंटरनेशनल एक्सीलेंट क्लब अवार्ड मिला तथा उन्हें डिस्ट्रिक्ट के 145 क्लबों में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने वर्षभर सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अध्यक्षीय अवार्ड और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि नए सेवा सत्र में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से क्लब सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। समारोह में पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना, लायन शारदा तिवारी सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन सुनील बरड़िया ने किया, जबकि जानकारी सह सचिव चंद्रिका प्रसाद सिन्हा ने दी।
बीजापुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान और 12…
तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी पलायन की त्रासदी से 'लखपति दीदी'…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री…
नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा,…
उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य शासन द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप…