राजनांदगांव . वनांचल के खड़गांव थाना क्षेत्र में दूसरे लड़के से बात करने पर एक प्रेमी ने प्रेमिका व उसकी मां पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेमी फरार होकर जंगल में छिपा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को जंगल से गिरतार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार खड़गांव क्षेत्रांतर्गत के ग्राम की पीड़ित के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी के साथ गांव के मेघनाथ विश्वकर्मा पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम खड़गांव के साथ प्रेम संबंध था। नाबालिग लड़की किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती थी। दूसरे से बात करना प्रेमी मेघनाथ को नागवार गुजरा और 23 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे प्रेमिका के घर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला होते ही प्रेमिका चिल्लाई और भागने लगी। इस दौरान आरोपी दोबारा मारने के लिए उठाया था तब प्रार्थिया ने कुल्हाडी को दोनों हाथों से पकड़ लिया। आरोपी ने प्रेमिका को धक्का दिया। जिससे वह नीचे फर्श पर गिर गई। मेघनाथ ने प्रार्थिया को लात से सीनेे, चेहरा और बाये कंधे पर मारपीट की। इस बीच लड़की की मां मौके पर पहुंची तो उससे भी मारपीट कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को धारा 109(1), 118(1), 331(8) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरतारी के बाद जेल भेज दिया है।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…