छत्तीसगढ़

CG : सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत…

दुर्ग। सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना निकुम-मासाभाठ मार्ग पर हुई, जब युवक अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना अंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान आयुष दास उर्फ नोहर दास के रूप में हुई है, जो भिलाई के कैंप-01, तीन दर्शन मंदिर क्षेत्र का निवासी था। आयुष 6 जनवरी की शाम ग्राम रूदा में अपने दोस्त के बर्थडे में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, 6 बजे आयुष अपने दोस्त टिकेंद्र कुमार रजक की मोटरसाइकिल (CG 07 DB 8435) पर सवार होकर त्रिलोक कुमार साहू की बर्थडे पार्टी से वापस कैप-01 भिलाई लौट रहे थे।

ग्राम निकुम से मासाभाठ जाने वाले मार्ग पर मासाभाठ पुलिया के पास, बाइक चालक टिकेंद्र कुमार तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में पीछे बैठे आयुष दास को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आयुष को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आयुष को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल दुर्ग के मेडिकल अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। इसके बाद बाइक चालक टिकेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago