राजनांदगांव , शहर के दो ठेका समूहों ने सफाई बंद कर दी है। इससे 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। नगर निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर इन ठेका समूहों से 24 घंटे में जवाब मांगा है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने की स्थिति में दोनों समूहों का अनुबंध निरस्त किया जाएगा, वहीं ब्लैक लिस्टेड करने की भी कार्रवाई होगी।
बता दें कि शहर के 27 वार्डों में ठेके के माध्यम से सफाई कराई जाती है। इसी के तहत कौरिनभाठा की भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को वार्ड क्रमांक 32, 33, 35, 39, 40, 42 व 44 में सफाई का ठेका दिया गया था। लेकिन उक्त समूह ने इन वार्डों में सफाई बंद कर दी है।
इसी तरह लखोली की कृष्णा स्व सहायता समूह को वार्ड क्रमांक 7, 16, 17 व 18 में सफाई ठेका दिया गया है। इस समूह ने भी वार्डों में सफाई बंद कर दी है। इन वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में भी निगम को नुकसान होने की आशंका है। दोनों समूहों को नोटिस दिया गया है।
रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…
राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…
राजनांदगांव| आरके नगर चौक में बाइक सवार से सोने की चैन और मोबाइल लूटने वाले…
सूरजपुर. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.…
राजनांदगांव| तहसील रोड पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों…
जगदलपुर. धरमपुरा मार्ग स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल…