छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धान के पौधों को ग्रोथ के लिए धूप की जरूरत बारिश से पत्तेदार सब्जी की फसल को नुकसान

राजनांदगांव | जिले में लगातार हो रही बारिश अब खेती के लिए परेशानी बन रही है। अब तक हुई बारिश धान के लिए बेहतर साबित हुई है। लेकिन अब धान के पौधे की ग्रोथ के लिए मौसम खुलना जरूरी हो गया है। किसानों के मुताबिक अच्छी धूप निकलने के बाद धान को बेहतर ग्रोथ मिल सकेगी। इधर लगातार जारी बारिश सब्जी फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा रही है। पत्तेदार सब्जी की फसल इस बारिश में पूरी तरह खराब हो गई है। इसके चलते पत्तेदार सब्जी फसल की आवक पूरी तरह थम गई है। वहीं दूसरी सब्जी फसलों में भी कीट प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने बताया कि धान के लिए अब तक की बारिश सही रही, लेकिन अब मौसम खुलना जरूरी हो गया है। मौसम साफ हुआ तो धान काफी अच्छा ग्रोथ मिलेगा। इससे पौधे की बढ़त तेज होगी। वहीं उत्पादन पर भी इसका अच्छा असर रहेगा। वहीं सब्जी फसल में कीट प्रकोप का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन लगातार जारी बारिश की वजह से किसानों को दवाइयों के छिड़काव का भी अवसर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि बारिश की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग भी लगातार किसानों के लिए एडवायजरी जारी कर रहा है। धान की खेती के पद्धति में बदलाव और सब्जी फसल की देखरेख के लिए किसानों को टिप्स जारी किए जा रहे हैं। 15 दिन तक मौसम साफ रहे तो तेजी से होगा ग्रोथ, तेज धूप पड़ना जरूरी है किसान नेता सुदेश टीकम ने बताया कि अब सब्जी और धान सहित दूसरी खरीफ फसल को बेहतर ग्रोथ के लिए 15 दिन के खुले मौसम की पद्धति है। मौसम खुलने के बाद प्रकाश संशलेषण की क्रिया तेज होगी। इससे सभी तरह के फसल के पौध को तेजी से ग्रोथ मिलेगा। वहीं फसलों के अधिक समय तक पानी में डूबे रहने की वजह से भी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में फिलहाल मौसम के खुलने की जरूरत अधिक हो गई है। अगस्त में भी औसत बारिश का अनुमान, फिलहाल ब्रेक रहेगा इधर मौसम विभाग ने अगस्त में भी औसत बारिश का अनुमान जताया है। अगस्त में औसत 350 मिमी बारिश होती है। हालांकि बीते चार साल में अगस्त की बारिश 430 मिमी से अधिक रही है। हालाकि मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिन बारिश कमजोर रहने की स्थिति बनेगी। इस दौरान मौसम भी खुला रहेगा। दुर्ग संभाग में बारिश की गतिविधि अगले तीन दिन कमजोर रहने से कुछ राहत की उम्मीद है। 4 लाख एकड़ में धान की फसल, 1300 करोड़ का कर्ज अविभाजित राजनांदगांव जिले में करीब 4 लाख एकड़ में धान की फसल की बोनी की गई है। हालाकि शुरुआती दौर में कमजोर बारिश से बोनी में देर हुई। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। खेती के लिए केंद्रीय सरकारी बैंक ने किसानों को 1300 करोड़ रुपए का कृषि कर्ज दिया है। तीनों जिले में 2 लाख 40 हजार पंजीकृत किसान धान की फसल करते हैं। इसी तरह करीब 30 हजार हेक्टेयर रकबे में किसान सब्जी फसल का उत्पादन करते हैं। कृषि का 65 फीसदी हिस्सा बारिश पर आधारित है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

4 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago