छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धान खरीदी में भाजपा सरकार की नियत खराब- कांग्रेस

0 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मोहारा और कन्हारपुरी धान खरीदी केन्द्र का  निरीक्षण
0 प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी जिले के वरिष्ठ विधायक दलेश्वर साहू ने कांग्रेसजनों के साथ किसानों से कठिनाइयों पर चर्चा की

राजनांदगांव। पूरे प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रशासनिक व्यवस्था से धान खरीदी हो रही विभिन्न समस्याओं तथा भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादे अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी नहीं होने, 3100 रूपए क्विंटल का वादा कर 2300 रूपए का भुगतान, तौल में कमी (सूखत पड़त), धान खरीदी केन्द्रों में पानी की कमी, प्रसाधन सुविधाओं की कमी, ऑनलाइन टोकन में समय की कमी, बारदाने की कमी, एकमुश्त भुगतान के मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा 03 दिसंबर मंगलवार को पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भाजपा राज में धान खरीदी केन्द्रों का बुरा हाल है। धान बेचने आए किसानों को समस्याओं, कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार किसान हित में मंगलवार को पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। जिसके अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी जिले के वरिष्ठ विधायक दलेश्वर साहू, शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा व शहर कांग्रेेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा शहर के मोहारा व कन्हारपुरी वार्ड स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया वहीं किसान साथियों को धान बेचने में आ रही कठिनाइयों व समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान किसानों ने बताया कि ऑनलाइन व आफलाइन टोकन में अंतर, बारदाना की किल्लत सहित कई समस्याएं आ रही है। किसानों की समस्याओं को सुनकर विधायक दलेश्वर साहू ने प्रशासनिक अमले को सुधार लाने कहा।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी जिले के वरिष्ठ विधायक दलेश्वर साहू ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छग की भाजपा सरकार धान खरीदी में गड़बडी कर रही है। किसानों को ऑनलाइन केन्द्रों में टोकन के लिए 50 रूपए देना पड़ रहा है। बारदाने की किल्लत, रजिस्टर मेंटनेस, सूची चस्पा नहीं किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तौल में गड़बड़ी हो रही है। इसी तरह धान के परिवहन स्थिति भी लगातार लचर बनी हुई है। जिस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस सरकार के समय धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही थी और किसान हित में सरकार ने कई अहम फैसले लिए जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई।
शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा ने कहा कि आनलाइन टोकन मात्र 30 सेकड के लिए खुलता है उसके पश्चात सर्वर डाउन की स्थिति बनी रहती है। वहीं ग्राहक सेवा केन्द्र में टोकन के लिए 50 से 100 रूपए लिया जा रहा है, धान की तौल में शिकायत, प्रसाधन व शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। भाजपा सरकार किसानों को समर्थन मूल्य में एकमुश्त भुगतान का वादा किया था जो पूरी तरह से मुकर चुकी है। आज एक साल में ही भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट दिख रहा है।
शहर कांग्रेेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि धान बेचने में किसानों को लगातार समस्याएं आ रही है वहीं भाजपा सरकार वादा खिलाफी कर रही है और किसानों को गुमराह किया जा रहा है। धान खरीदी में भाजपा सरकार की नियत खराब है। आनलाइन टोकन कर किसानों को घुमाया जा रहा है, इसके कारण काफी पहले से कटा हुआ धान सुख रहा है। जिसके कारण किसानों को लागत भी नहीं निकल पा रही है। वहीं सोसायटी द्वारा निर्धारित धान से आगे खरीदा नहीं जा रहा हैं। जबकि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है वहां पर किसानों को भाजपा सरकार रूला रही है। केन्द्रों में रखे धान ऐसे ही पढ़े है जबकि बदले मौसम के कारण बारिश से सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
इस दौरान प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, गुलाब वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, विरेन्द्र चंद्राकर, दिनेश भानुशाली, अशोक फडनवीस, युवराज भारती, मदन साहू (मोहड़), मनीष गौतम, मोहिनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, पार्षद दुलारी साहू, महेश साहू, मनीष साहू, गणेश पवार, प्रतिमा बंजारे, स्वतंत्रदास साहू, संदीप जायसवाल, सुरेन्द्र देवांगन, खिलेश बंजारे, भोला यादव, योगेन्द्र वैष्णव, आशीष सोनकर, शौर्य वैष्णव, सकुर चौहान, धर्मेन्द्र साहू, मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र साहू, सीताराम श्रीवास, चेतन चंद्राकर, नोखेराम ठाकुर, चंपा चंद्राकर, भगवान दास सोनकर, किसान साथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

8 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

9 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

9 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

9 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago