राजनांदगांव। नगर निगम चुनाव के बाद महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम का पहला बजट पेश किया। बजट सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजपूत ने महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, महापौर परिषद के सदस्यों सहित सभी पार्षदों को पहले बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और पेश किए गए बजट की सराहना की। उन्होंने बजट को सर्व समावेशी व शहर को विकास की ओर ले जाने वाला बजट बताया। बजट सत्र के दौरान अन्य विषय के रूप में वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपूत ने इस प्रस्ताव को देश हित में लिया जाने वाला फैसला बताया। बजट सत्र में जिलाध्यक्ष राजपूत के साथ मंडल अध्यक्षद्वय सुमीत सिंह भाटिया, प्रशांत गुप्ता गोलू एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव उपस्थित थे।
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…
कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…
संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…