छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नशे से दूर, राष्ट्र निर्माण में लगें युवा, तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार …

राजनांदगांव l “नशा किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु है। युवा यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएंगे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने ग्राम रामपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में कही।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में जनजागरूकता रैली निकाली, दीवारों पर नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक संदेश लिखे और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

सिन्हा ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करती है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, मोहल्ले और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, समाजसेवी कांति सिन्हा, मोना गोसाईं, संगीता शुक्ला, मीना सोनी, अनिता फ्रांसिस, एन. कुमारी महोबिया, महिला समूह की सदस्याएं, मितानिन, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.आर. कन्नौजे, अमितेश झा, दलनायक युगल साहू, उप दलनायक संकेत साहू तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्राम रामपुर की प्रमुख दीवारों पर नशा मुक्ति के प्रेरक स्लोगन लिखे। साथ ही घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और आने वाले समय में नशे से दूर रहने की बात भी ग्रामीणों ने कही।

रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्राम रामपुर की गलियों में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इस दौरान दीवारों पर प्रेरक नारे लिखे गए और ग्रामीणों से नशा छोड़ने तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। समापन पर लोगों ने नशा न करने की बात कही।

kgnews

Recent Posts

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…

5 minutes ago
CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के…

10 minutes ago
CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में…

14 minutes ago
₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भिलाई खुर्सीपार निवासी अनिमेष सिंह के बैंक खाते में वर्ष 2020 में आए 165 करोड़…

30 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

रायपुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के…

32 minutes ago
CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

रायपुर । बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और…

37 minutes ago