राजनांदगांव : नागरिकों को सस्ती दरों पर व्यवस्थित, सुरक्षित और कानूनी रूप से स्वीकृत कॉलोनियों में आवास उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास योजना लागू

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा नागरिकों को सस्ती दरों पर व्यवस्थित, सुरक्षित और कानूनी रूप से स्वीकृत कॉलोनियों में आवास उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 लागू किया गया है। इस नियम के लागू होने से राज्य में अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। इस नियम के लागू होने से न केवल नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी, बल्कि शासन को राजस्व की प्राप्ति भी होगी। शासन द्वारा कॉलोनी विकास से जुड़े नियमों को व्यावहारिक किया गया है, जिससे किफायती आवास परियोजनाओं को बढ़ावा मिल सकेगा। नए प्रावधानों के तहत नियमों में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए डेवलपर्स को नक्शा स्वीकृति के समय घोषित उद्यान, क्लब, अन्य सुविधाओं का निर्माण अनिवार्य किया गया है,जिससे नागरिकों को लाभ मिल सकेगा। किफायती जन आवास योजना के तहत अनुमोदन के लिए इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में ऑफ लाईन आवेदन करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला क्षेत्र के लिए कार्यालय उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव में प्रस्तुत किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सत्संग से लोगों को मिलती है सकारात्मक दिशा…

राजनांदगांव : सत्संग से लोगों को मिलती है सकारात्मक दिशा…

ग्राम सांगली में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ एवं आध्यात्मिक प्रवचन का समापन हुआ।…

4 minutes ago
राजनांदगांव : अस्पताल जाने वाले रास्ते के डिवाइडर को संवारें…

राजनांदगांव : अस्पताल जाने वाले रास्ते के डिवाइडर को संवारें…

राजनांदगांव | नेशनल हाइवे से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग के…

6 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज, Monsoon की एंट्री को लेकर जानें कैसी हैं परिस्थितियां? …

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज, Monsoon की एंट्री को लेकर जानें कैसी हैं परिस्थितियां? …

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई, जिसने लोगों को…

10 minutes ago
CG : राजधानीवासी ध्यान दें! रायपुर में 11 जून को इन इलाकों के लोगों को पानी नहीं …

CG : राजधानीवासी ध्यान दें! रायपुर में 11 जून को इन इलाकों के लोगों को पानी नहीं …

रायपुर: विद्युत वितरण कंपनी ने रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 के.व्ही. 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य…

13 minutes ago
CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पटवारियों से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा…

23 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने…

40 minutes ago