छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नाले पर अतिक्रमण, बारिश में डूबने की कगार पर है कॉलोनी…

राजनांदगांव , मानसून की आहट के साथ ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव का खतरा मंडराने लगा है। ग्राम पंचायत पनेका के समता कॉलोनी के निवासियों ने शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे और नाले की बदहाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पत्रकार कॉलोनी से लगी हुई इस कॉलोनी के करीब 25 परिवारों ने सीधे कलेक्टर के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नाले का सुदृढ़ीकरण, अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो इस साल भी बरसात में कॉलोनी डूब जाएगी।

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में समता कॉलोनी के नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में प्लॉट बिक्री करने के बाद शेष बची शासकीय जमीन का संबंधित पक्षों द्वारा आज पर्यंत तक भू-त्याजन नहीं कराया गया है। उल्टे बची हुई सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध कब्जा और अतिक्रमण किया जा रहा है। इस वजह से पूरी कॉलोनी के निवासियों का जीना दूभर हो गया है और उन्हें रोजमर्रा की आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि समता कॉलोनी से लगा हुआ एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा नाला गुजरता है। इस नाले में रेवाडीह, पेन्ड्री, गोकुलनगर और फरहद जैसे बड़े इलाकों से गंदा पानी हमेशा बहकर आता है। लेकिन किसी रसूखदार द्वारा इस नाले की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे पानी का प्राकृतिक बहाव पूरी तरह अवरुद्ध (जाम) हो गया है। नागरिकों का कहना है कि बरसात के समय इस नाले में पानी का बहाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। नाला जाम होने के कारण गंदा पानी बैक मारता है और कॉलोनी के घरों के अंदर तक घुस जाता है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र का कूड़ा-कचरा इसी नाले में फेंका जा रहा है, जिससे पानी सड़ रहा है। कॉलोनी के सतीश चौरे, गजेंद्र कुमार भारद्वाज, खेमलाल देवांगन, लिमेश्वरी, तुलेश्वरी साहू, कैलाश मंडावी ने राहत देने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago