छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निक्षय निरामय अभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले के निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक संपन्न

राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न की अध्यक्षता में निक्षय निरामय अभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले के सभी निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक आयोजित की गयी। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि फेस 2 के तहत निक्षय निरामय अभियान 18 मई 2025 से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने पूर्व की भांति संभावित टीबी मरीजों का निजी क्षेत्रों के एक्स-रे सेंटर एवं अस्पतालों द्वारा नि:शुल्क एक्स-रे किये जाने हेतु अपील की गई है। जिससे जिले के अधिक से अधिक संभावित टीबी के मरीजों को एक्स-रे के माध्यम से पहचान किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मातृ मृत्यु अनुपात को कम करने हेतु प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को पीएमएसएमए दिवस का आयोजन सभी चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किया जाता है। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निजी स्त्रीरोग विशषज्ञों द्वारा नि:शुल्क वालेंटियर सर्विसेस एवं डायग्नोस्टिक सेंटर से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नि:शुल्क किये जाने के लिए सहयोग हेतु अपील की गयी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी.एल. तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन सहित जिले के सभी निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

32 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

1 hour ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

1 hour ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

2 hours ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

2 hours ago