जिले में विधानसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी।जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। शांतिपूर्ण निर्वाचन संपर्क कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *