राजनांदगांव। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर 27 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शासकीय जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पालतू श्वान का नि:शुल्क एण्टी रेबीज का टीकाकरण, डॉग एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत नसबंदी ऑपरेशन, गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए कृमिनाशक औषधि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। मादा पशुओं में नि:शुल्क गर्भ परीक्षण एवं कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा। पशु चिकित्सकों द्वारा मादा पशुओं मे बांझ निवारण हेतु नि:शुल्क परामर्श तथा सीबीसी टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट एवं यूरिन टेस्ट नि:शुल्क किया जाएगा। समस्त श्वान एवं पशु पालक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का लाभ ले सकते हैं।
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…
सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…
बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…