राजनांदगांव. शहर पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया गया स्वागत। भास्कर न्यूज । राजनांदगांव 53वां केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 26 से 30 सितंबर को फरीदाबाद, हरियाणा में हुई। इसमें तीरंदाजी खेल में भाग लेने केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव के सचिव एवं कोच राहुल साहू ने बताया कि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं के छात्र मयंक सिन्हा ने अंडर-17 बालक वर्ग समूह में 40 मीटर तीरंदाजी में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेडल जीता।
11वीं की छात्रा पलक मरकाम ने अंडर-19 बालिका वर्ग समूह में 50 मीटर तीरंदाजी में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेडल जीता। 30 मीटर तीरंदाजी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। ओवर ऑल विजेताओं में पलक मरकाम द्वितीय स्थान पर रही। ओवरऑल चैंपियन में सिल्वर मेडल भी प्राप्त किया। कक्षा 9वीं का छात्र यशराज कांवरे ने अंडर-17 में भाग लिया। केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के उक्त दोनों खिलाड़ी संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव के कोच राहुल साहू, कुशल रजक से निशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
सूरजपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ (या अन्य स्थानीय राज्यों) के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने जलाशयों/तालाबों के प्रबंधन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य…
भोपाल राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन के खिलाफ जिला…
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…
रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…