छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे-कुलबीर

  • पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर संगोष्ठी सभा आयोजित शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 राजनांदगांव । आधुनिक भारत के निर्माता व स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 134वीं जयंती गुरूवार 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सभा का संचालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के तैलचित्र पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के साथ जवाहर लाल नेहरू कंधे से कंधा मिलाकर चले और भारत की आजादी के लिए 17 बार जेल गए। भारत को स्वतंत्र में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ अपना अमूल्य योगदान दिया। देश की आजादी के लिए सर्वोच्च न्यौछावर करने वाले नेता थे पंडित नेहरू, देश के लिए किए कार्यों अमूल्य व अतुलनीय है। उस समय की जो स्थिति परिस्थति थी उन्हें संभालते हुए देश को आधुनिक भारत की ओर अग्रसर किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व पूरे विश्व में अपनी पहचान रखने वाले चाचा नेहरू की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू जीके प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में देश आर्थिक उन्नति में अग्रिम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ औद्योगिक नीति से देश को आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कराने में अग्रिम भूमिका निभाई इसी तरह देश की अर्थव्यवस्था सुधारने व किसानों को हरित क्रांति, सिंचाई साधनों को बढ़ावा देने के लिए देश में कई बांधों का निर्माण कराया। पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था जिसके कारण वह चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हुए। इनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगोष्ठी सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, पीसीसी सचिव मेहुल मारू, पंकज बांधव, रमेश राठौर, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सुरेन्द्र देवांगन, शैलेष ठावरे ने संबोधित किया।
संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, प्रभात गुप्ता, सिद्धार्थ डोंगरे, प्रकाश बाफना, मामराज अग्रवाल, विकास सेंगरे, विष्णु सिन्हा, डा.राकेश कुमार, सुरेन्द्र गजभिये, आशीष सोनकर, विनोद यादव, नासिर खां, शौर्य वैष्णव, जीतू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

अंबागढ़ चौकी| दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुई…

1 minute ago
राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने…

4 minutes ago
राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव| कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

11 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों के प्रभावी प्रचार-प्रसार…

13 minutes ago
भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की…

25 minutes ago
भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

 भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के…

27 minutes ago