राजनांदगांव : पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी ‘आखर वंदन’ का किया गया विमोचन…
राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग नवा रायपुर के द्वारा गत दिनों सिविल लाइन न्यू कॉन्फ्रेंस हाल सर्किट हाउस में रायपुर जिला स्तरीय साहित्यकार का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के साहित्यकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर राजनांदगांव के वरिष्ठ साहित्यकार शत्रुघन सिंह राजपूत की छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह आखर वंदन (अक्षर वंदन) का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक व पूर्व सांसद सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, धरसीवां के विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग सचिव अभिलाषा बेहार सहित साहित्यकार क्रमश: अरुण निगम, मीर अली मीर ,डॉ. रमेंद्र मिश्र, डॉ. महेंद्र ठाकुर आदि के आतिथ्य में सम्मेलन संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह‘ आखर वंदन का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा किया गया। इस छत्तीसगढ़ी कृति में बाल मनोभूमि को संस्कारित करने तथा पर्यावरण के प्रति जिज्ञासा और प्रेम जागृत करने का संदेश और प्रेरणा निहित है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…