राजनांदगांव। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड डोंगरगढ़ में पदस्थ स्थल सहायक विपिन देशकर को 31 दिसम्बर 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विपिन देशकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड डोंगरगढ़ में 35 वर्षों तक शासकीय सेवा में रहे। इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए विभागीय कार्यों की अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की। उन्हें सेवानिवृत्त एवं विदाई समारोह के दिन ही पूरे पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया। सभी ने विपिन देशकर को स्वस्थ्य, सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समीर शर्मा, स्थापना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…