छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीएचई विभाग द्वारा लगातार ग्रामों का निरीक्षण कर पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता का किया जा रहा निरीक्षण

– पीएचई विभाग द्वारा बंद हैण्डपम्पों का मरम्मत कर की जा रही पेयजल आपूर्ति
– पानी के संबंध में शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002330008 जारी

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामों में निरीक्षण कर रहे है। ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीएचई की टीम जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की व्यवस्था की जांच एवं सोर्स का निरीक्षण कर रही है। बंद पाए गये सुधार योग्य हैण्डपम्पों को मरम्मत किया जा रहा है। जल संबंधी किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए भ्रमण के दौरान पेयजल की व्यवस्थाए पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमला द्वारा जिले के ग्राम रानीतराई, सिंघोला, इंदावानी, मलपुरी, भोथीपारखुर्द, खैरझिटी, ढूडिया, भेंडरवानी, बिहावबोड, कातलवाही, रूआतला, झालाकोला तथा रामतराई में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरपंच, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील है तथा पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ग्रामीण इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमला द्वारा निरीक्षण के दौरान पेयजल की व्यवस्था, पानी की जांच कर उसकी गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा पानी से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

28 minutes ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

31 minutes ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

43 minutes ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

48 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

1 hour ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

1 hour ago